वैश्विक मंच पर लहराया
भारतीय उद्यमशीलता का परचम


वैश्विक मंच पर लहराया भारतीय उद्यमशीलता का परचम

इंटरनेशनल बिजनेस समिट एंड अवॉर्ड्स 2026' का भव्य शुभारम्भ

इंडियन काउंसिल फॉर एंटरप्रेन्योरशिप एंड इनोवेशन (ICEI) एवं फेडरेशन ऑफ़ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप एंड इंडस्ट्री (FUISI) के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित इंटरनेशनल बिजनेस समिट एंड अवॉर्ड्स 2026” के आज दूसरे दिन में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपति, स्टार्टअप्स, निवेशक एवं नवाचार से जुड़े विषेशज्ञों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मंजू शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रताप सिंह सिंघवी भी उपस्थित रहे। आये हुए वक्ताओं में संजय कथुरिया ने वित्त, कैश फ़्लो और पैसिव इनकम को कैसे बढ़ाया जाये, बसीस गाला ने छोटे एम एस एम इ और स्टार्टअप कैसे आई पी ओ लाये, ईशान गोयल ने डिजिटल मार्केटिंग में कैसे सक्सेस पायी जाये, सुनील चोपड़ा ने विन टू सक्सेस व कैसे ब्रांड को बड़ा बनाया जाये के बारे में बताया।
इससे पहले सीए अभिषेक जैन, पुनीत सेठी के साथ डॉ आनंद पोद्दार ने संसद मंजू शर्मा का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दूसरे दिन देश भर से आये हुए स्टार्टउप और विशेषज्ञों के पैनल डिस्कशन, स्टार्टअप पिचिंग और इन्वेस्टर मीट का एक प्रभावी संगम रहा, जिसमें फिनटेक, टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, ए आई, हेल्थ केयर, डीप टेक, डिफेन्स टेक सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और स्टार्टअप व इन्वेस्टर्स महावीर प्रसाद शर्मा, अनुराग पांडेय अनिल जोशी, विनय पेशवा, देवांश लखानी, चयन कपूर, किशोर खेतान उपस्थित रहे।
इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ़ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप एंड इंडस्ट्री के चेयरपर्सन डॉ आननद पोद्दार ने कहा, -"यह समिट MSMEs और स्टार्टअप्स के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा, जो भारतीय उद्यमशीलता को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, हम एक ऐसा समावेशी मंच तैयार कर रहे हैं जहां नवाचार को सम्मान मिलेगा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के विजन को मजबूती मिलेगी।" साथ ही पुनीत सेठी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों की श्रंखला देश भर में आयोजित करने की प्लानिंग है।
कार्यक्रम का उद्देश्य MSMEs, स्टार्टअप्स और नवाचार को वैश्विक पहचान दिलाना तथा निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देना है। आयोजन के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों और व्यवसायों को प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स से सम्मानित। ।



Register for Innofest Join Now

Innofest India 3.0 is supported by DPIIT Startup India & Various Startup Missions. | Innofest India 3.0 is supported by DPIIT Startup India & Various Startup Missions. | Innofest India 3.0 is supported by DPIIT Startup India & Various Startup Missions.