FUISI Launches

Mission to Take 10,000 Indian Startups to the Global Stage

FUISI ने 10,000 स्टार्टअप्स को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का लिया संकल्प, 'विकसित भारत' के विजन को मिलेगा नया आयाम

जयपुर। फ़ेडरेशन ऑफ यूनिकॉर्न इनोवेटिव स्टार्टअप्स एंड इंडस्ट्रीज़ (FUISI) की एग्जीक्यूटिव बोर्ड मेंबर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन की आगामी रणनीतियों, राष्ट्रीय स्तर की परियोजनाओं और स्टार्टअप इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की योजनाओं पर व्यापक चर्चा की गई, जिसमे स्टार्टअप्स को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए सक्षम बनाने और उच्च स्तरीय संस्थानों के साथ समझौते करवाने की दिशा में प्रभावी योगदान दिया
बैठक को संबोधित करते हुए FUISI के प्रेसिडेंट डॉ. आनंद पोद्दार ने संगठन की भविष्य की कार्ययोजना साझा करते हुए कहा कि FUISI पानी (Water Management), क्लीन एनर्जी (Clean Energy), वेस्ट मैनेजमेंट (Waste Management) जैसे मंदिरों के फूलो से परफ्यूम व अगरवत्ती, गाय के गोबर से पेंट , एग्री इनोवेशन (Agri Innovation) , बायोफ़्यूल,तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं डीप टेक (AI & Deep Tech) जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत स्टार्टअप्स को मेंटरशिप, मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करेगा। साथ ही बताया की कि FUISI नवाचार, उद्यमिता और तकनीकी विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएगा ।
डॉ. पोद्दार ने घोषणा की कि FUISI आगामी वर्षों में देशभर के 10,000 स्टार्टअप्स को मेंटर करने का लक्ष्य लेकर कार्य करेगा, जिससे नवाचार, उद्यमिता और रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की सभी पहलें भारत सरकार के "विकसित भारत" विजन के अनुरूप संचालित की जाएंगी। बैठक में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन की रणनीति को लेकर दूरदर्शी प्रस्तुतियाँ दीं। डॉ. लोकेश अग्रवाल ने रिसर्च एवं इनोवेशन, शुभम सक्सेना ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं टेक्नोलॉजी, लोकेश गुप्ता ने स्टार्टअप इनक्यूबेशन, शिवा गौर ने गवर्नमेंट एडवोकेसी एवं पब्लिक पॉलिसी, जबकि अमित चौधरी ने नेटवर्किंग एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय सहयोग (Strategic Alliances) पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
बैठक में स्टार्टअप्स के लिए एक सशक्त सहयोगी इकोसिस्टम विकसित करने, उद्योग, शिक्षण संस्थानों, निवेशकों और सरकारी एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा नवाचार आधारित उद्यमों को वैश्विक स्तर तक पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर विकास शर्मा, राजीव भार्गव, अमित चौधरी, शुभम सक्सेना, शिवा गौर, लोकेश अग्रवाल, लोकेश गुप्ता, अभिषेक जैन, शिवानी श्रीवास्तव, संजीव अग्रवाल, डॉ. एस.के. जैन, प्रवीण तिजारिया, विश्वेश गुप्ता, नितिन माथुर, बसंत जैन, सरगम पोद्दार, यशस पोद्दार एवं आयुष गुप्ता सहित एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य उपस्थित रहे।

Register for Innofest Join Now

Innofest India 3.0 is supported by DPIIT Startup India & Various Startup Missions. | Innofest India 3.0 is supported by DPIIT Startup India & Various Startup Missions. | Innofest India 3.0 is supported by DPIIT Startup India & Various Startup Missions.